बांग्लादेश में जमाते इस्लामी के एक अन्य नेता को फांसी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i22501-बांग्लादेश_में_जमाते_इस्लामी_के_एक_अन्य_नेता_को_फांसी
बांग्लादेश में जमाते इस्लामी के एक अन्य नेता और इस दल की मुख्य रूप से पैसों की मदद करने वालों को फांसी दे दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१६ ०४:११ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश में जमाते इस्लामी के एक अन्य नेता को फांसी

बांग्लादेश में जमाते इस्लामी के एक अन्य नेता और इस दल की मुख्य रूप से पैसों की मदद करने वालों को फांसी दे दी गई है।

मीर क़ासिम अली को एक विशेष न्यायालय ने युद्ध अपराधों का दोषी पाया था। युद्ध अपराधों के लिए दोषी पाए जाने के बाद फांसी पर चढ़ाए गए मीर क़ासिम अली बांग्लादेश के छठे बड़े नेता हैं। 1971 में बांग्लादेश आजादी की लड़ाई के दौरान युद्ध अपराध के आरोप में उन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई थी। मीर क़ासिम अली को राजधानी ढाका से चालीस किलो मीटर उत्तर में स्थित क़ासिमपुर सेंट्रल जेल में रात साढ़े दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में फांसी पर चढ़ाया गया।

 

ज्ञात रहे कि बांग्लादेश में वर्ष 2010 में प्रधानमंत्री शैख़ हसीना वाजिद की सरकार के सत्ता में आने के बाद से जमाते इस्लामी के कई नेताओं को युद्ध अपराध के आरोप में फांसी या उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई जा चुकी है। जमाते इस्लामी ने इस प्रकार के आरोपों का कड़ाई से खंडन किया है। मीर क़ासिम अली जमाते इस्लामी की केंद्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य और कई व्यापार समूहों और मीडिया केंद्रों के मालिक थे। मीर क़ासिम को फ़ांसी दिए जाने के ख़िलाफ़ बांग्लादेश में रविवार को कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन होने की भी सूचना है। (HN)