अंग्रेज़ मॉडल दाइश में शामिल होने की कोशिश में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i22648-अंग्रेज़_मॉडल_दाइश_में_शामिल_होने_की_कोशिश_में
इंग्लिश पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई ने कहा है कि अभी हाल में मॉडलिंग करने वाली एक अंग्रेज़ लड़की ने दाइश में शामिल होने की कोशिश की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१६ १२:०२ Asia/Kolkata
  • अंग्रेज़ मॉडल दाइश में शामिल होने की कोशिश में

इंग्लिश पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई ने कहा है कि अभी हाल में मॉडलिंग करने वाली एक अंग्रेज़ लड़की ने दाइश में शामिल होने की कोशिश की है।

द संडे टाइम्ज़ ने लिखा है कि ब्रिटिश पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई ने बताया है कि 27 साल की किमबर्ली मीनर्ज़ नामक इस मॉडल ने सीरिया में मौजूद एक अंग्रेज़ दाइशी से फ़ेसबुक के ज़रिए संपर्क बनाया है ताकि वह ब्रिटेन से फ़रार होने और दाइश में शामिल होने में उसकी मदद करे। इंग्लिश पुलिस के अनुसार, इस बात की संभावना अधिक है कि यह मॉडल दाइश की ‘दुल्हन बटालियन’ से संपर्क में हो और सीरिया जाने का इरादा रखती हो।

 

इंग्लिश पुलिस के अनुसार, इस अंग्रेज़ मॉडल ने इस बात से इन्कार किया है कि उसका एक आतंकी से शादी करने का इरादा है लेकिन इस बात को माना कि अब तक वह दो बार तुर्की का सफ़र कर चुकी है। मीनर्ज़ इससे पहले उत्तरी इंग्लैंड के ब्रैडफ़र्ड में मॉडलिंग करती थी और अंग्रेज़ी मीडिया में वह अपनी निरंकुश छवि के लिए पहचानी जाती है।

 

द संडे टाइम्ज़ के अनुसार, इस लड़की ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर ऐसी औरतों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिनके हाथों में बंदूक़ सहित दूसरे प्रकार के हथियार हैं। इसी प्रकार इस मॉडल ने अपने पहले वाले व्यवसाय के विपरीत अपने चेहरे पर नक़ाब डाल रखी है जो दाइश की ओर से अनिवार्य है। (MAQ/N)