आधुनिक क्रूज़ मीजाईल का कैस्पियन सी में रूस ने परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i23188-आधुनिक_क्रूज़_मीजाईल_का_कैस्पियन_सी_में_रूस_ने_परीक्षण_किया
रूसी नौसेना ने युद्धपोत से कैलिबर-एनके क्रूज़ मीज़ाईल श्रंख्ला का सफल परीक्षण किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०१६ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • आधुनिक क्रूज़ मीजाईल का कैस्पियन सी में रूस ने परीक्षण किया

रूसी नौसेना ने युद्धपोत से कैलिबर-एनके क्रूज़ मीज़ाईल श्रंख्ला का सफल परीक्षण किया।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये रूसी रक्षा उद्योग द्वारा ताज़ा अत्याधुनिक विकसित मीज़ाईल थे। ये सभी मीज़ाईल अपने लक्ष्य पर लगे।

रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान में आया है, “अभ्यास के पहले चरण में ग्रैड स्वीयाज्क़ पोत के कर्मी दल ने कैलिबर प्रीसिजन सिस्टम द्वारा मीज़ाईल से तटवर्ती लक्ष्यों को निशाना बनाया। दूसरे चरण में युगलिक नामक छोटे आकार के मीज़ाईल फ़ायर करने वाले पोत से कर्मी दल ने 120 किलोमीटर दूर समुद्र में, लक्ष्य को निशाना बनाया।”

Image Caption

 

यह अभ्यास रूस के कॉकेशस-2016 सैन्य अभ्यास का हिस्सा है जो इस महीने के आरंभ में शुरु हुआ। (MAQ/N)