उत्तर कोरिया जल्दी ही एक और परमाणु परीक्षण कर सकता है
Sep १२, २०१६ ०९:१८ Asia/Kolkata
सूत्रों के अनुसार, उत्तर कोरिया एक और शक्तिशाली परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है।
दक्षिण कोरिया की सरकार का कहना है कि उत्तर कोरिया की शीघ्र ही एक और परमाणु परीक्षण कर सकता है।
दूसरी ओर विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने तीन परीक्षण सुरंगों में से अभी तक केवल दो सुरंगों का ही इस्तेमाल किया है।
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को परमाणु परीक्षण किया था जो पूर्व के परीक्षणों की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली था।
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसकी सुरक्षा को किसी भी तरह का ख़तरा हुआ तो वह प्योंगयांग को तबाह कर देगा।
अमरीका ने भी प्योंगयांग को धमकाते हुए कहा है कि अमरीका उत्तर कोरिया के ताज़ा परमाणु परीक्षण के बाद उसके खिलाफ़ एकतरफ़ा कार्यवाही कर सकता है। msm
टैग्स