सिंध तास समझौते का उल्लंघन युद्ध समझा जाएगाः पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज का कहना है कि भारत की ओर से सिंध तास समझौते के उल्लघन को पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध समझा जाएगा।
सेनेट की बैठक को संबोधित करते हुए सरताज अज़ीज़ का कहना था कि भारत इंडस वाटर टैरिटी दो देशों के मध्य सबसे सफल समझौता समझा जाता है, उसके उल्लंघन को पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध या दुश्मनी समझा जाएगा। उनका कहना था कि यदि भारत, पाकिस्तान की ओर आने वाले पानी को रोकने का प्रयास करेगा तो न केवल सिंध तास समझौते का उल्लंघन करेगा बल्कि क्षेत्रीय देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के उल्लंघन का एक उदाहरण पेश करेगा, इससे चीन के लिए एक मिसाल बनेगी कि वह ब्रहमपुत्र नदी का पानी रोक ले।
ज्ञात रहे कि भारतीय मीडिया के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होने वाली बैठक में फ़ैसला किया था कि इंडस वाटर कमीशन वार्ता को उस समय तक स्थगित किया जाए जब तक पाकिस्तान, भारत में हस्तक्षेप बंद नहीं कर देता। (AK)