मार्च में यूरोपीय संघ से ब्रिटेन निकलेगा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ से अपने देश के निकलने की प्रक्रिया की तिथि की घोषणा कर दी है।
मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थ्रेसा मे ने रविवार को कहा कि यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की प्रक्रिया अगले वर्ष मार्च के अंत में आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेस्बन समझौते के अनुच्छेद 50 के अंतर्गत ब्रिटेन निर्धारित तिथि से अलग होने की प्रक्रिया आरंभ करेगा।
ब्रिटेन की सरकार ने 23 जून 2016 को होने वाले रिफ़्रेंडम को 100 दिन पूरे होने के बावजूद यूरोपीय संघ से निकलने की प्रक्रिया आरंभ करने की किसी तिथि की अब तक घोषणा नहीं की थी। लेस्बन समझौते के अनुच्छेद 50 के अंतर्गत ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ अलग होने की प्रक्रिया आरंभ करने के लिए वार्ता भी आरंभ नहीं की।
डेविड कैमरून के त्यागपत्र के बाद 12 जून को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने वाली थ्रेसा मे ने पहले ही कहा था कि वह यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के निकलने की प्रक्रिया जारी वर्ष के दौरान आरंभ करने का कोई इरादा नहीं रखतीं।
ज्ञात रहे कि यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के निकलने की प्रक्रिया दो साल में पूरी होगी। (AK)