यूरोप से इराक़ और सीरिया पहुंचे 7000 आतंकी
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से 7000 आतंकी अबतक इराक़ और सीरिया में झड़पों में भाग लेने के लिए इन दोनों देश में दाख़िल हुए हैं। यह आंकड़ा 2013 से अबतक का है।
अनातोली न्यूज़ के अनुसार, फ़्रांस के आतंकवाद अध्ययन केन्द्र ने कहा है कि इस संख्या में से लगभग 70 फ़ीसद लोग फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के हैं। इसी प्रकार इस 70 फ़ीसद में इन तीनों देशों में रहने वाले विदेशी आतंकी भी शामिल हैं जो सीरिया और इराक़ में दाख़िल हुए हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 2183 फ़्रांस से, 1700 ब्रिटेन से, 870 जर्मनी से, बेल्जियम से 614 और स्वीडन से 300 आतंकी इराक़ और सीरिया पहुंचे हैं।
इसी प्रकार ऑस्ट्रिया से 278, नेदरलैंड से 260 और बाक़ी दूसरे यूरोपीय देशों के हैं।
फ़्रांसीसी अधिकारी आतंकवाद से संघर्ष के परिप्रेक्ष्य में अब तक इस देश से 380 आतंकियों को इराक़ और सीरिया जाने से रोकने में सफल हुए हैं। (MAQ/N)