पाकिस्तान, नेश्नल एसेंबली में भारत के विरुद्ध प्रस्ताव पारित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i25489-पाकिस्तान_नेश्नल_एसेंबली_में_भारत_के_विरुद्ध_प्रस्ताव_पारित
पाकिस्तान की नेश्नल एसेंबली में भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सेना के अत्याचारों और नियंत्रण रेखा पर उकसावे की कार्यवाही के विरुद्ध सर्वसमत्ति से प्रस्ताव पारित किया गया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Oct ०७, २०१६ १४:०० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, नेश्नल एसेंबली में भारत के विरुद्ध प्रस्ताव पारित

पाकिस्तान की नेश्नल एसेंबली में भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सेना के अत्याचारों और नियंत्रण रेखा पर उकसावे की कार्यवाही के विरुद्ध सर्वसमत्ति से प्रस्ताव पारित किया गया।

नेश्नल एसेंबली के स्पीकर सरदार अयाज़ सादिक़ की अध्यक्षता में संसद के संयुक्त सत्र के तीसरे दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने यह प्रस्ताव पेश किया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि कश्मीर के मामले पर पूरा राष्ट्र एकजुट है और भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सेना के अत्याचारों की निंदा करते हैं।

प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत की ओर से कश्मीर को अटूट अंग कहने को ख़ारिज करते हैं और पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के अनुसार कश्मीरियों के अधिकारों को स्वीकार करता है।

प्रस्ताव में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को हास्यास्पद बताते हुए रद्द किया गया है और संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की गयी है कि वह “रा” के एजेन्ट कुलभूषण यादव के मामले का नोटिस ले। (AK)