सीरिया में आतंकियों का सफ़ाया करके ही दम लेंगेः रूस
रूस के विदेश सर्गेई लावरोफ़ ने सीरिया में समस्त आतंकी गुटों की समाप्ति ने बल दिया है।
रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ और जर्मनी के विदेशमंत्री फ़्रैंक वाल्टर स्टेनमायर ने शनिवार को टेलीफ़ोनी वार्ता में सीरिया की स्थिति विशेषकर आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट की कार्यवाहियों के कारण हलब की स्थिति और इसी प्रकार सीरिया में संघर्ष विराम के उपायों पर चर्चा की।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सर्गेई लावरोफ़ ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में सीरिया में स्थाई और व्यापक संघर्ष विराम की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि साथ ही आतंकी गुटों से संघर्ष भी करना आवश्यक है।
श्री लावरोफ़ ने कहा कि सीरिया में आतंकवादियों के ख़तरे को समाप्त करने के लिए समस्त पक्षों की ओर से व्यापक प्रयास किए जाने चाहिए और इसी के साथ मानवीय मुद्दों के हल को भी अपनी कार्य सूची में शामिल किया जाना चाहिए।
इस रिपोर्ट के आधार पर लावरोफ़ और स्टेनमायर ने कहा कि उनका देश, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और सीरिया के समर्थक अंतर्राष्ट्रीय गुटों के निर्णयों के आधार पर हलब के निवासियों को सहायता पहुंचाने के लिए संघर्षरत पक्षों की भागीदारी के कार्यक्रम को लागू करने के लिए सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्तूरा के साथ सहयोग के लिए तैयार है।
रूस और जर्मनी के अधिकारियों की यह वार्ता एेसी स्थिति में है कि बर्लिन, अमरीका की सीरिया विरोधी नीतियों का अनुसरणकर्ता रहा है और मास्को ने भी बारंबार अमरीका की आतंकी गुटों से मध्यमार्गी गुटों को अलग करने में विलंब के कारण आलोचना करता रहा है। (AK)