उत्तरी कोरिया से मुक़ाबले के लिए अमरीकी सेना तैयार
अमरीका के एक कमांडर ने बताया है कि उनके देश के सैनिक, उत्तरी कोरिया की संभावित सैन्य गतिविधियों का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
एशिया पेसिफ़िक क्षेत्र में अमरीकी सेना के कमांडर हेरी हेरिस ने उत्तरी कोरिया के नए प्रक्षेपास्त्रिक परीक्षण की संभावना पर चिंता प्रकट करते हुए इससे मुक़ाबले के लिए अमरीकी सैनिकों की तैयारी को ज़रूरी बताया। उन्होंने जापान में अमरीका के नए सैन्य कमांडर जेरी मार्टिन्ज़ का काम आरंभ होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में यह बात कही।
इससे पहले दक्षिणी कोरिया ने भी घोषणा की थी कि उसके सैनिक अभी से अलर्ट हो गए हैं। दक्षिणी कोरिया और अमरीका ने संभावना जताई है कि उत्तरी कोरिया में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के गठन की 71वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्यूंग यांग नया परमाणु परीक्षण कर सकता है। (HN)