जर्मनी में विस्फ़ोटक पदार्थों के साथ दाइशी चरमपंथी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i25795-जर्मनी_में_विस्फ़ोटक_पदार्थों_के_साथ_दाइशी_चरमपंथी_गिरफ़्तार
जर्मनी में पुलिस ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश से जुड़े होने के आरोप में एक सीरियाई युवक को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०१६ ०४:२२ Asia/Kolkata
  • जर्मनी में विस्फ़ोटक पदार्थों के साथ दाइशी चरमपंथी गिरफ़्तार

जर्मनी में पुलिस ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश से जुड़े होने के आरोप में एक सीरियाई युवक को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।

जर्मन पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ़्तार होने वाला सीरियाई युवक चरमपंथी हमलों की योजना बना रहा था।

22 वर्षीय जाबिर अल-बक्र को लिपज़िग शहर में दो दिन की खोजबीन के बाद गिरफ़्तार किया गया है। जाबिर पिछले साल एक शरणार्थी के रूप में जर्मनी पहुंचे थे और तब से ही सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थे।

अल-बक्र के केमनिज़ स्थित फ्लैट से 400 ग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है। जाबिर के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि हिरासत में लिए गए चरमपंथी आत्मघाती हमलों में इस्तेमाल होने वाले जैकेट बना रहे थे। msm