अफ़ग़ानिस्तान में फिर अज़ादारों पर हमला, 14 शहीद
Oct १२, २०१६ १६:१७ Asia/Kolkata
तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान में बम धमाका करके इमाम हुसैन का शोक मनाने वाले अनेक लोगों को निशाना बनाया है।
फ़्रान्स प्रेस के अनुसार उत्तरी अफ़़ग़ानिस्तान के बल्ख़ प्रांत में दाइश ने एक मस्जिद में इमाम हुसैन का शोक मना रहे सैकड़ों लोगों पर बम विस्फोट करके हमला कर दिया जिसमें कई महिलाओं व बच्चों समेत 14 लोग शहीद और दसियों अन्य घायल हो गए। कुछ सूत्रों का कहना है कि घायलों में से कई की स्थिति गंभीर है इस लिए शहीद होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी इस घटना के बारे में अधिक ब्योरा नहीं मिल सका है।
मंगलवार को भी अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक धार्मिक स्थल पर आयोजित इमाम हुसैन की मजलिस के दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 18 लोग शहीद और 45 अन्य घायल हो गए थे। (HN)
टैग्स