पाकिस्तान का दावा, एलओसी पर फ़ायरिंग, 1 हताहत, 5 घायल
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय सेना पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़करिया ने ट्वीट किया कि एलओसी पर कैराला सेक्टर में भारतीय सेना की अकारण फ़ायरिंग में एक 28 वर्षीय अब्दुर्रहमान हताहत जबकि 17 वर्षीय मुहम्मद एहसान घायल हो गया। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना की फ़ायरिंग में एक व्यक्ति हताहत और दो महिलाओं और दो बच्चों सहित पांच अन्य घायल हुए हैं।
अपने पहले ट्वीट में उनका कहना था कि भारत ने एक बार फिर 19 अक्तूबर की रात एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अपने दूसरे ट्वीट में उनका कहना था कि भारत ने एक ही दिन में दूसरी बार चार बजे कैराला सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका पाकिस्तानी सेना ने भरपूर जवाब दिया।
लगभग दो घंटे बाद एक और ट्वीट में उनका कहना था कि भारतीय सेना की नियंत्रण रेखा पर अकारण फ़ायरिंग से तीन और ग्यारह साल के दो बच्चे घायल हो गये जिन्हें तुरंत असप्ताल में भर्ती कराया गया है। रात नौ बजे उन्होंने एक और ट्वीट किया और कहा कि भारतीय सेना की ओर से गोलाबारी का क्रम अब तक जारी है जिसमें दो महिलाएं घायल हुई हैं। भारत की ओर से आधिकारिक रूप से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। (AK)