पाकिस्तान में भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर तलब, फ़ायरिंग का क्रम जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i26986-पाकिस्तान_में_भारतीय_डिप्टी_हाई_कमिश्नर_तलब_फ़ायरिंग_का_क्रम_जारी
पाकिस्तान ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को विदेशमंत्रालय में तलब करके वर्किंग बाउंडरी पर अकारण फ़ायरिंग और दो नागरिकों के मारे जाने पर आपत्ति जताई है जबकि पाकिस्तान ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत की ओर से नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंडरी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २५, २०१६ १४:०७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर तलब, फ़ायरिंग का क्रम जारी

पाकिस्तान ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को विदेशमंत्रालय में तलब करके वर्किंग बाउंडरी पर अकारण फ़ायरिंग और दो नागरिकों के मारे जाने पर आपत्ति जताई है जबकि पाकिस्तान ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत की ओर से नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंडरी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी किए गये बयान के अनुसार, भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के भंबर सेक्टर पर अकारण फ़ायरिंग की। आईएसपीआर के अनुसार वर्किंग बाउंडरी के चपराड़ सेक्टर में भारतीय सेना ने अकारण फ़ायरिंग की।

पाकिस्तानी सेना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की ओर से दोनों क्षेत्रों में जवाबी कार्यवाही की किन्तु किसी प्रकार के जानी नुक़सान की सूचना नहीं है। अभी इस संबंध में भारत की ओर से किसी भी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है।

ज्ञात रहे कि भातर और पाकिस्तान दोनों ही एक दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते रहते हैं। (AK)