अफ़ग़ानिस्तान में दाइश ने की 36 नागरिकों की हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/world-i27064-अफ़ग़ानिस्तान_में_दाइश_ने_की_36_नागरिकों_की_हत्या
अफ़ग़ानिस्तान के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दाइश के आतंकवादियों ने इस देश के ग़ौर प्रांत में कम से कम 36 नागरिकों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०१६ ११:४० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में दाइश ने की 36 नागरिकों की हत्या

अफ़ग़ानिस्तान के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दाइश के आतंकवादियों ने इस देश के ग़ौर प्रांत में कम से कम 36 नागरिकों की हत्या कर दी।

अफ़ग़ानी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दाइश के आतंकवादियों ने ग़ौर प्रांत के चग़चरान नगर के फ़ीरूज़कूह क्षेत्र में दसियों आम लोगों की हत्या कर दी।

तसनीम न्यूज़ के अनुसार ग़ौर के गवर्नर नासिर ख़ाज़े ने कहा कि दाइशी आतंकवादियों ने कुछ किसानों का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी।

ज्ञात रहे कि इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के बारे में रूस के विशेष दूत ने घोषणा की थी कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के लगभग 2500 सदस्य सक्रिय हैं और अफ़ग़ानिस्तान में व्याप्त अशांति में अमरीका का हाथ है।