म्यांमार के सैनिकों ने किया रोहिंग्या महिलाओं के साथ बलात्कार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i27289-म्यांमार_के_सैनिकों_ने_किया_रोहिंग्या_महिलाओं_के_साथ_बलात्कार
म्यांमार के राख़ीन प्रांत की मुसलमान महिलाओं का कहना है कि इस देश के सैनिकों ने उनके साथ बलात्कार किये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०१६ ०८:४७ Asia/Kolkata
  • म्यांमार के सैनिकों ने किया रोहिंग्या महिलाओं के साथ बलात्कार

म्यांमार के राख़ीन प्रांत की मुसलमान महिलाओं का कहना है कि इस देश के सैनिकों ने उनके साथ बलात्कार किये।

रोएटर से बात करते हुए राख़ीन की दसियों महिलाओं ने बताया है कि म्यांमार के सैनिकों ने उनके घरों पर हमले करके उनके साथ दुष्रकर्म किया।

म्यांमार की इन मुसलमान महिलाओं ने बताया कि पिछले सप्ताह सैनिकों ने राख़ीन प्रांत के यूशीकिया नामक गांव पर हमला किया।  उन्होंने कहा कि सैनिकों ने हमारे घरों को भी लूटा और हमारी इज़्ज़त को भी।  इन महिलाओं का कहना है कि म्यंमार के सैनिकों ने हमारे घरों को लूटकर उनमें आग लगा दी।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस घटना की जांच की मांग की है।