यूएन सीरिया में संघर्ष विराम के लिए ज़मानत दे, रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i28642-यूएन_सीरिया_में_संघर्ष_विराम_के_लिए_ज़मानत_दे_रूस
रूस ने कहा है कि वह अशांत हलब शहर में मानवीय सहायता के लिए नए संघर्ष विराम के लिए इस शर्त पर तय्यार है कि सीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ का मिशन इस बात की ज़मानत दे कि वह पूर्वी हलब के आतंकियों के नियंत्रण वाले इलाक़े में मानवीय सहायता पहुंचाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१६ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • 3 नवंबर 2016 को पश्चिमोत्तरी सीरिया के युद्ध ग्रस्त हलब शहर के प्रवेश द्वार के पीछे उठते धुंए को देखते तकफ़ीरी गुट जैश अलफ़त्ह के आतंकी
    3 नवंबर 2016 को पश्चिमोत्तरी सीरिया के युद्ध ग्रस्त हलब शहर के प्रवेश द्वार के पीछे उठते धुंए को देखते तकफ़ीरी गुट जैश अलफ़त्ह के आतंकी

रूस ने कहा है कि वह अशांत हलब शहर में मानवीय सहायता के लिए नए संघर्ष विराम के लिए इस शर्त पर तय्यार है कि सीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ का मिशन इस बात की ज़मानत दे कि वह पूर्वी हलब के आतंकियों के नियंत्रण वाले इलाक़े में मानवीय सहायता पहुंचाएगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन के आदेश पर रूसी सेना ने अक्तूबर 2016 में हलब में आतंकियों के ठिकानों पर हवाई कार्यवाही रोक दी थी ताकि पूर्वी भाग से नागरिक और आम क्षमा का फ़ायदा उठाते हुए मिलिटेंट्स भी निकल जाएं। रूस ने हलब में मानवीय सहायता पहुंचाने और लोगों को इस इलाक़े को ख़ाली करने में मदद करने के लिए दोबारा संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की टास्क फ़ोर्स को आधिकारिक रूप से पूर्वी हलब में मानवीय सहायता पहुंचाने और वहां से घायलों व बीमार लोगों को निकालने के लिए अपनी तय्यारी दर्शानी होगी, क्योंकि पिछले संघर्ष विराम का विदेश समर्थित आतंकियों ने दुरुपयोग किया था।

 

मेजर जनरल इगोर कोनाशिन्कोफ़, जिन्होंने शनिवार को इस बात की घोषणा की है, कहा कि इससे पहले मॉस्को की ओर से घोषित संघर्ष विराम के दौरान यह बात दिखने में आयी कि जो भी हलब से बाहर निकलता था आतंकी उस पर फ़ायरिंग करते थे। (MAQ/N)