सीरिया के आसमान की रक्षा रूसी मीज़ाइल कर रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i28891-सीरिया_के_आसमान_की_रक्षा_रूसी_मीज़ाइल_कर_रहे_हैं
रूस के रक्षामंत्री ने कहा है कि सीरिया के आसमान की रक्षा, रूस के आधुनिक मीज़ाइल सिस्टम कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१६ २१:२६ Asia/Kolkata
  • सीरिया के आसमान की रक्षा रूसी मीज़ाइल कर रहे हैं

रूस के रक्षामंत्री ने कहा है कि सीरिया के आसमान की रक्षा, रूस के आधुनिक मीज़ाइल सिस्टम कर रहे हैं।

रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगो ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से मुलाक़ात में कहा कि सीरिया में एस-300 और एस-400 मीज़ाइल सिस्टम लगा कर इस देश के समुद्री क्षेत्रों को साइप्रस तक सुरक्षित कर दिया गया है।

शोइगो ने कहा कि रूसी युद्धक विमानों ने भूमध्य सागर में तैनात कोज़न्तोसोफ़ युद्धपोत से पहली बार सीरिया में आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है।

ज्ञात हरे कि रूस का युद्धपोत कोज़न्तोसोफ़ पिछले सप्ताह सीरिया में तैनात रूसी सैनिकों के समर्थन के लिए भूमध्य सागर में तैनात हुआ है।

रूस ने पिछले महीने अक्तूबर में घोषणा की थी कि एस-300 मीज़ाइल सिस्टम सीरिया के तरतूस की सैन्य छावनी और अपने युद्ध पोतों की रक्षा के लिए तैनात किए गये हैं। मास्को की इस कार्यवाही का उद्देश्य, शहरों और आबादी वाले क्षेत्रों से दूर आतंकियों को निशाना बनाना है ताकि पहले निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत क्षेत्र से आतंकियों को खदेड़ाा जा सके। (AK)