रूस और तुर्की ने हलब में संघर्ष विराम पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i30115-रूस_और_तुर्की_ने_हलब_में_संघर्ष_विराम_पर_बल_दिया
रूस व तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों ने सीरिया के हलब नगर में संघर्ष विराम लागू किए जाने की ज़रूरत पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०१, २०१६ ११:३८ Asia/Kolkata
  • रूस और तुर्की ने हलब में संघर्ष विराम पर बल दिया

रूस व तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों ने सीरिया के हलब नगर में संघर्ष विराम लागू किए जाने की ज़रूरत पर बल दिया है।

प्रेस टीवी के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने सूचना दी है कि विलादिमीर पुतीन और रजब तैयब अर्दोग़ान ने बुधवार को सप्ताह में तीसरी बार टेलीफ़ोन पर वार्ता की। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने हलब की स्थिति की समीक्षा की और इस शहर में संघर्ष विराम लागू किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। रूस और तुर्की के राष्ट्रपति हलब में दोनों पक्षों के बीच झड़पें रुकवाने और मानवता प्रेमी सहायताएं भेजने के लिए प्रयास बढ़ाने पर भी सहमत हुए।

 

रूस, सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के मुख्य समर्थकों में से एक है जबकि तुर्की, सीरिया के सरकार विरोधियों का समर्थन करता है। रूस व तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह टेलीफ़ोनी वार्ता एेसे समय में हुई है कि जब सीरिया की सेना ने हालिया सप्ताहों में हलब में बड़ी सफलताएं प्राप्त की हैं और उसने इस नगर के दक्षिण पूर्व और पूर्वोत्तर में स्थित कई क्षेत्रों को आतंकी गुटों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। (HN)