स्वीडन और ब्रिटेन से संयुक्त राष्ट्र संघ की मांग
संयुक्त राष्ट्र संघ ने विकिलीक्स के संस्थापक की अकारण गिरफ़्तारी समाप्त करने की मांग की है।
रशा टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि ब्रिटेन और स्वीडन की सरकारों को चाहिए कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन आसांज की गिरफ़्तारी के आदेश को निरस्त करें।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि असांज के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की नीतियों को बदलने का ब्रिटेन का प्रयास परिणामहीन है।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक बयान जारी करके स्वीडन और ब्रिटेन से मांग की थी कि वह असांज के क़ानूनी और नागरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए उनकी गिरफ़्तारी के बारे में जारी होने वाले आदेश को निरस्त करें।
जूलियन असांज 2010 में यौन उत्पीड़न के आरोप में स्वीडन को वांछित हैं। दूसरी ओर असांज जासूसी और सरकारी दस्तावेज़ को लीक करने के आरोप में अमरीकी न्यायालय को वांदित हैं। विकिलीक्स के संस्था जूनियन असांज ने 2012 से लंदन में एक्वाडोर के दूतावास की इमारत में शरण ले रखी है। (AK)