रूस का एक युद्धक विमान सुखोई-33 दुर्घटनाग्रस्त
Dec ०५, २०१६ १७:१५ Asia/Kolkata
रूस का एक युद्धक विमान सुखोई-33 भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि यह युद्धक विमान एडमिरल कूज़न्तसोफ़ युद्धपोत पर उतरने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
हालांकि दुर्घटनाग्रस्त विमान का पायलट समय रहते विमान से कूदकर जान बचाने में सफल रहा।
रूस का यह युद्धपोत भूमध्य सागर के पूर्वी इलाक़े में लंगर अंदाज़ है।
इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने सीरिया के हलब शहर में स्थित एक अस्पताल आतंकवादियों के राकेट हमले में अपने एक सहायताकर्मी की मौत और दो के घायल होने की ख़बर की पुष्टि की है। msm
टैग्स