5,000 यूरोपीय आतंकवादियों में से 1750 स्वदेश लौट चुके हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i30805-5_000_यूरोपीय_आतंकवादियों_में_से_1750_स्वदेश_लौट_चुके_हैं
यूरोपीय संघ की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इराक़ और सीरिया का रुख़ करने वाले क़रीब 5 हज़ार यूरोपीय आतंकवादियों में से एक तिहाई स्वदेश लौट चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१६ १७:१९ Asia/Kolkata
  • 5,000 यूरोपीय आतंकवादियों में से 1750 स्वदेश लौट चुके हैं

यूरोपीय संघ की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इराक़ और सीरिया का रुख़ करने वाले क़रीब 5 हज़ार यूरोपीय आतंकवादियों में से एक तिहाई स्वदेश लौट चुके हैं।

रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि इनमें से कई आतंकवादियों ने हमलों की योजना के तहत यूरोप का रुख़ किया होगा।

यह रिपोर्ट शुक्रवार को यूरोपीय संघ के गृह मंत्रालय के पेश की जाएगी। इसमें उल्लेख किया गया है कि क़रीब 1750 तकफ़ीरी आतंकवादी अपने घरों को वापस जा चुके हैं।

50 प्रतिशत यूरोपीय आतंकवादी अभी भी युद्ध में शामिल हैं, अनुमान के मुताबिक़ उनकी संख्या 2000 से 2500 के बीच है, जबकि 15 से 20 प्रतिशत मारे जा चुके हैं। msm