हिजाब का कानूनी ढंग से समाधान किया जायेः रूसी राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i30823-हिजाब_का_कानूनी_ढंग_से_समाधान_किया_जायेः_रूसी_राष्ट्रपति
लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहियेः पुतीन
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०९, २०१६ ०८:२७ Asia/Kolkata
  • हिजाब का कानूनी ढंग से समाधान किया जायेः रूसी राष्ट्रपति

लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहियेः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने बल देकर कहा है कि इस देश के स्कूलों में मुसलमान लड़कियों के हिजाब के विषय का समाधान मौजूद कानून के परिप्रेक्ष्य में किया जाना चाहिये।

रशा टूडे की रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतीन ने गुरूवार को एक भाषण में कहा कि रूसी स्कूलों में परिधान व वस्त्र एक महत्वपूर्ण विषय है जिसका समाधान कानून के परिप्रेक्ष्य में किया जाना चाहिये।

पुतीन ने कहा कि बहुत से यूरोपीय देशों ने हिजाब के बारे में सीमाएं लगा दी हैं परंतु इस बात को दृष्टि में रखना चाहिये कि लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिये और इस संबंध में अधिक अध्ययन की आवश्यकता है और यह सबसे कम कार्य है जिसे अंजाम दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रूस एक सिकुलर देश है जो समस्त धर्मों का सम्मान करता है और सबको इस बात को जानना चाहिये। MM