क़ाहिरा में चर्च में धमाका 22 हताहत
मिस्र की राजधानी क़ाहिरा के केन्द्रीय गिरजाघर में होने वाले विस्फोटो में कम से कम 22 लोग मारे गए।
क़ाहिरा के अलअब्बासिया क्षेत्र में स्थित काप्टिक आर्थोडाक्स इसाइयों के सेंट मार्क्स कैथेडरेल गिरजाघर में होने वाले विस्फोट में 22 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार रविवार को क़ाहिरा में काप्टिक आर्थोडाक्स इसाइयों के गिरजाघर के पास भीषण बम विस्फोट हुआ। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि विस्फोटक पदार्थ को उस स्थान पर लगाया गया था जहां पर महिलाएं बैठती हैं। 25 दिसंबर को पूरे विश्व में इसाई समुदाय क्रिस्मस का त्योहार मनाने जा रहा है जिसके कारण इन दिनों गिरज़ाघरों में चहल-पहल पहले से अधिक हो गई है।
उल्लेखनीय है कि मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के अपदस्त होने के बाद से इस देश में सुरक्षा अधिकारियों के विरुद्ध सशस्त्र लोगों की हिंसक कार्यवाहियां तेज़ी से बढ़ी हैं।