बर्लिन की घटना आतंकवादी हैः जर्मन पुलिस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31885-बर्लिन_की_घटना_आतंकवादी_हैः_जर्मन_पुलिस
जर्मन पुलिस का कहना है कि राजधानी बर्लिन में ट्रक ड्राइवर द्वारा लोगों को कुचलने की घटना आतंकवादी घटना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१६ १४:५४ Asia/Kolkata
  • बर्लिन की घटना आतंकवादी हैः जर्मन पुलिस

जर्मन पुलिस का कहना है कि राजधानी बर्लिन में ट्रक ड्राइवर द्वारा लोगों को कुचलने की घटना आतंकवादी घटना है।

जर्मन पुलिस का कहना है कि मंगलवार को राजधानी बर्लिन में एक क्रिसमस बाज़ार में लॉरी दौड़ाने की घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के पीछे जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है उसे पाकिस्तानी बताया जा रहा है। जर्मनी के अखबारों में छपी खबर के अनुसार इसकी आयु 23 साल है।

पुलिस का कहना है कि वो इस बात की जांच की कर रही है कि क्या यह आतंकी हमला है या फिर किसी सिरफिरे ने भीड़ से भरे बाजार में ट्रक दौड़कर लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस को यह शक है कि क्रिसमस बाज़ार में जानबूझकर ट्रक से लोगों की हत्या की गई।  जर्मन पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि इस ट्रक को पोलैंड से चुराया गया था। ट्रक के मालिक का कहना है कि उसका ड्राइवर लापता है। जर्मन पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध की मौत हो गई है, जबकि दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।  

ज्ञात रहे कि बर्लिन की इस घटना ने फ्रांस के नीस शहर की याद ताजा कर दी, जब पिछले साल एक व्यक्ति ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था जिसमें 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।