ईरान, रूस और तुर्की के विदेशमंत्रियों की बैठक
ईरान, रूस और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने मास्को में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मंगलवार को मास्क में त्रिपक्षीय बैठक की समाप्ति पर ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू के साथ संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में सीरिया संकट के समाधान के लिए प्रभावी मार्गों के बारे में पत्रकारों के सलावों के जवाब दिए।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबसे प्रभावी शैली मास्को, तेहरान और अंकारा के मध्य एक दूसरे के साथ प्रभावी सहयोग है।
रूस के विदेशमंत्री ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि सीरिया संकट के समाधान के लिए दूसरी शैलियों की अनदेखी का उनका कोई इरादा नहीं है और वह सीरिया संकट के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों का समर्थन करते हैं।
सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि सीरिया के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय गुट, इस देश में अपने फ़ैसलों को लागू करने में बुरी तरह नाकाम रहा है।
रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि वाशिंग्टन और मास्को ने सीरिया के बारे में सितंबर के महीने में समझौता किया था किन्तु अमरीकी सरकार इस समझौते पर अमल न कर सकी। लावरोफ़ ने सचेत किया कि दुनिया का कोई भी देश आतंकवाद से सुरक्षित नहीं है। इस प्रेस कांफ्रेंस में तुर्की के विदेशमंत्री ने आतंकी गुटों का समर्थन रोकने जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इन गुटों की विदेशों द्वारा की जाने वाली सहायताओं को अनदेखी नहीं किया जा सकता है। (AK)