आतंकवाद से और गंभीरता से लड़ना होगाः पुतीन
Dec २१, २०१६ ०७:४२ Asia/Kolkata
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के विरुद्ध गंभीरता के साथ लड़ाई होनी चाहिए। व्लादमीर पुतीन ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करना है तो पूरी गंभीरता विश्व व्यापी संघर्ष करना होगा।
पुतीन ने अंकारा में रूस के राजदूत आंद्रे कारलोफ़ की हत्या की घटना का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं यूरोपीय देशों में भी हुई हैं और इनमें वृद्धि होती जा रही है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि देश के भीतर और बाहर सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कूटनयिकों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए।
पुतीन ने देश की ख़ुफ़िया एजेंसियों से कहा कि वह अन्य देशों की ख़ुफ़िया एजेंसियों से सहयोग बढ़ाएं ताकि अंकारा जैसी घटनाएं दोबारा न हों।
टैग्स