चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी
चीन के विदेशमंत्री ने कहा कि केवल इन हितों के सम्मान किये जाने और परस्पर दोनों तरफ की चिंताओं पर ध्यान दिये जाने के कारण संबंधों को स्थिर व टिकाऊ बनाया जा सकता है।
चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि वह चीनी हितों का सम्मान करें।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार चीनी विदेशमंत्री ने एक साक्षात्कार में बल देकर कहा कि चीन और अमेरिका के मध्य सहकारिता से दोनों के हितों की पूर्ति होगी कि इस विषय पर ध्यान दिया जाना चाहिये।
वांग यी ने स्पष्ट किया कि चीन और अमेरिका के बुनियादी हित हैं और दोनों देशों को उनका सम्मान करना चाहिये और यह दोनों देशों को हित में है।
चीन के विदेशमंत्री ने कहा कि केवल इन हितों के सम्मान किये जाने और परस्पर दोनों तरफ की चिंताओं पर ध्यान दिये जाने के कारण संबंधों को स्थिर व टिकाऊ बनाया जा सकता है। ज्ञात रहे कि डोनाल्ड ट्रंप ने गत रविवार को कहा था कि वाशिंग्टन ज़रूरी नहीं समझता है कि वह अखंड चीन पालिस के प्रति कटिबद्ध रहे। चीन ताइवान के आधिकारिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा में प्रयासों से चिंतित है और उसे वह अपनी रेड लाइन समझता है। चीन ताइवान को अपना भाग मानता है। MM