विमान दुर्घटना की जांच के लिए रूसी दल रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32305-विमान_दुर्घटना_की_जांच_के_लिए_रूसी_दल_रवाना
रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच के उद्देश्य से रक्षामंत्रालय का एक प्रतिनिधि मंडल रवाना हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१६ ११:४९ Asia/Kolkata
  • विमान दुर्घटना की जांच के लिए रूसी दल रवाना

रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच के उद्देश्य से रक्षामंत्रालय का एक प्रतिनिधि मंडल रवाना हो गया है।

रूसी रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार काला सागर के तट पर रूस के उप रक्षामंत्री पावल पोपोफ़ की अध्यक्षता में रक्षामंत्रालय का एक प्रतिनिधि मंडल रवाना हो चुका है।

इतारतास समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाश्नकोफ़ ने कहा कि रूसी सेना के यात्री विमान में सवार एक व्यक्ति का शव, सूची के तट से छह किलोमीटर की दूरी पर सहायता कर्मियों को मिला है जिसे खोजी दल ने अपने विमान में पहुंचा दिया गया है।

क्रेमिलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने भी कहा है कि रूस को इस बात की सूचना नहीं है कि इस विमान में एक कल्याणकारी संस्था के प्रबंधक भी थे।  पेस्कोफ़ ने कहा कि इस विमान की दुर्घटना के लिए आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।

ज्ञात रहे कि रूस का सैन्य यात्री विमान सूची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद रडार से ग़ायब हो गया था और बाद में 1500 मीटर की दूरी पर काला सागर में गिर गया था। इस दुर्घटना का कारण तकनीकी ख़राबी या पायलट की ग़लती बताया गया है। (AK)