अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के 14 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32425-अफ़ग़ानिस्तान_में_दाइश_के_14_आतंकी_ढेर
अफ़ग़ान सुरक्षा बल की कार्यवाही में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कम से कम 14 आतंकी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०१६ १३:०२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के 14 आतंकी ढेर

अफ़ग़ान सुरक्षा बल की कार्यवाही में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कम से कम 14 आतंकी मारे गए।

ख़ामा प्रेस के अनुसार, अफ़ग़ान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दाइश के मारे गए आतंकियों में 7 के पास पाकिस्तान की नागरिकता थी। इस मंत्रालय के अनुसार, अफ़ग़ान सुरक्षा बल ने नंगरहार प्रांत के हसका मीना क्षेत्र में वायु सेना की मदद से कार्यवाही की।

 

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश नंगरहार प्रांत के हसका मीना और आचीन इलाक़ों में सक्रिय हैं। नंगरहार प्रांत के अशांत इलाक़े में तालेबान और दाइश के हमलों में अब तक सैकड़ों सैनिक व आम नागरिक हताहत व घायल हुए हैं।(MAQ/N)