बरलिन से हलब तक शांति कार्यकर्ताओं का मार्च
यूरोप के अनेक देशों के लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने बरलिन से हलब तक शांति मार्च शुरू किया है जिसका लक्ष्य सीरिया और हलब का समर्थन करना है।
यह मार्च सोमवार को बरलिन के पुराने एयरपोर्ट टेम्पलहोफ़ से शुरू किया गया है जहां इस समय सैकड़ों सीरियाई शरणार्थी बसाए गए हैं।
शांति कार्यकर्ता 3 हज़ार किलोमीटर का मार्च उसी मार्ग पर करेंगे जिससे होते हुए सीरिया और इराक़ के शरणार्थी यूरोप पहुंचे हैं।
इस मार्च का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं पर सीरिया संकट के शांतिपूर्ण हल और आम नागरिकों की सहायता के लिए दबाव डालना है।
इस मार्च का प्रस्ताव देने वाली कार्यकर्ता आना अलबोट ने कहा कि वह यूरोपीय राजनेताओं को यह बताना चाहती हैं कि सीरिया की मानव त्रासदी उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।
सीरिया संकट को 6 साल का समय बीत रहा है लेकिन यूरोपीय सरकारों की नीतियां अब भी इस मामले में पारदर्शी नहीं हैं।