समस्याओं को बढ़ा रहा है संयुक्त राष्ट्र संघः ट्रंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32689-समस्याओं_को_बढ़ा_रहा_है_संयुक्त_राष्ट्र_संघः_ट्रंप
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र, समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें बढ़ा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१६ ११:२५ Asia/Kolkata
  • समस्याओं को बढ़ा रहा है संयुक्त राष्ट्र संघः ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र, समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें बढ़ा रहा है।

ट्रंप ने फ्लोरिडा में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि  को बताया कि संयुक्त राष्ट्र में बहुत अधिक क्षमताएं पाई जाती हैं लेकिन वह अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आपने संयुक्त राष्ट्र को समस्याएं सुलझाते हुए कब देखा है? वह समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा बल्कि उन्हें पैदा कर रहा है।  वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि उनके प्रशासन में क्या अमेरिका संयुक्त राष्ट्र से अलग होने पर विचार कर रहा है? इस सप्ताह की शुरूआत में ट्रंप ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए वैश्विक संस्था, खासतौर पर सुरक्षा परिषद की आलोचना की थी।

उन्होंने कहा यदि संयुक्त राष्ट्रसंघ अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल करता है तो यह बहुत अच्छा होता।  ट्रंप ने कहा कि यदि यह वैश्विक संस्था ऐसा नहीं करती तो फिर यह समय और धन की बर्बादी है। 

उन्होंने सुरक्षा परिषद द्वारा इस्राइल के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने को लेकर यह आलोचना की थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कल एक ट्वीट में कहा कि हम इस्राईल को पूर्ण उपेक्षा और अपमान का शिकार बने रहने नहीं दे सकते। उन्हें अमेरिका में एक बड़ा दोस्त मिला हुआ था।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने 23 दिसंबर शुक्रवार को बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी कालोनी निर्माण की निंदा की गई थी।