डोनाल्ड ट्रंप, अमरीका के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपतिः जूलियन कास्त्रो
ओबामा प्रशासन में आवास और शहरी विकास मंत्री जूलियन कास्त्रो ने कहा है कि ट्रंप अमरीका के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति होंगे।
जूलियन कास्त्रो ने बुधवार को कहा कि अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप उन लोगों में सबसे संदिग्ध व सबसे भ्रष्ट व्यक्ति हैं जो अबतक इस देश के राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, जूलियन कास्त्रो ने ट्वीट करके अमरीकी कांग्रेस में रिपब्लिकंस की बहुसंख्या पर चिंता व्यक्त की। रिपब्लिकंस, ट्रंप के मुक़ाबले में किसी भी प्रकार का प्रतिरोध नहीं कर सकते और केवल कांग्रेस में डेमोक्रेट की बहुसंख्या ही ट्रंप को रोक सकती है।
अमरीका की आवास और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वाइट हाऊस में ट्रंप के प्रविष्ट होने से फ़ेडरल स्तर पर उनपर किसी भी प्रकार का नियंत्रण और निरिक्षण नहीं होगा।
ज्ञात रहे कि अमरीकी चुनाव में ट्रंप की विजय की घोषणा के बाद से अमरीका के विभिन्न शहरों में ट्रंप विरोधी प्रदर्शन किए गये। (AK)