अमरीका ने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने का विरोध किया
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने का क़दम सार्थक नहीं है और वाशिंग्टन इसका समर्थन नहीं करता।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जाॅन करबी ने कहा कि दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने की कार्यवाही सार्थक नहीं है और इससे तनाव में वृद्धि होगी। उनका कहना था कि इस तनाव में न केवल फ़िलिस्तीनी और इस्राईली शामिल होंगे बल्कि यह तनाव अन्य अरब देशों को भी अपनी चपेट में लेलेगा और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
जाॅन करबी ने ओबामा प्रशासन और इस्राईल के संबंधों तथा अमरीकी दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित किए जाने की कुछ सेनेटरों की मांग के बारे में कहा कि ओबामा सरकार की नीति और देश की पहली वाली सरकार की नीतियों में दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित किए जाने को रद्द किया गया है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी कांग्रेस ने वर्षों पहले अमरीकी दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थनांतरित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी थी किन्तु अमरीका की दोनों मुख्य पार्टियों के राष्ट्रपती इसको क्रियान्वित करने से बच रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के आधार पर पूर्वी बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन द्वारा अतिग्रहित क्षेत्र बताया गया है और ज़ायोनी शासन को इस बात की अनुमति नहीं है कि वह बैतुल मुक़द्दस को अपनी राजधानी घोषित करे। (AK)