अमरीका, डेन कोट्स बने ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33475-अमरीका_डेन_कोट्स_बने_ख़ुफ़िया_विभाग_के_प्रमुख
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सेनेटर डेन कोट्स को नेश्नल इन्टीलीजेंस का प्रमुख नियुक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०१७ ०४:४४ Asia/Kolkata
  • अमरीका, डेन कोट्स बने ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सेनेटर डेन कोट्स को नेश्नल इन्टीलीजेंस का प्रमुख नियुक्त किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने डेन कोट्स को जेम्स क्लापर का उतराधिकारी बनाया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि डेन कोट्स जार्ज बुश के काल में बर्लिन में अमरीका के राजदूत और प्रतिनिधि सभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

इससे पहले जेम्स क्लापर ने अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रतिनिधि सभा के विशेष आयोग के सदस्यों को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था।

क्लापर ने बल दिया था कि जब तक ओबामा सत्ता में हैं वह इस पद पर रहेंगे किन्तु सत्ता स्थानांतरण के समय वह पद पर बाक़ी रहने का इरादा नहीं रखते।

जेम्स क्लापर को 2010 में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रीय ख़ुफ़िया एजेन्सी का प्रमुख नियुक्त किया था। इसी प्रकार डोन्लड ट्रंप की सत्ता हस्तांतरित करने वाली टीम ने विदेशों में तैनात राजदूतों से कहा है कि वह ट्रंप के शपथ लेने से पहले अपने पदों से हट जाएं। (AK)