आस्ताना शांति वार्ता जेनेवा का विकल्प नहींः रूस
(last modified Sat, 07 Jan 2017 05:12:35 GMT )
Jan ०७, २०१७ १०:४२ Asia/Kolkata
  • आस्ताना शांति वार्ता जेनेवा का विकल्प नहींः रूस

रूस के विदेशमंत्री ने अपने फ़्रांसीसी समकक्ष से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि सीरिया सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार विरोधियों के मध्य क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में होने वाली वार्ता, जेनवा में सीरिया वार्ता का विकल्प नहीं है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सर्गेई लावरोफ़ ने अपने फ़्रांसीसी समकक्ष जाॅन मार्क एरो के साथ शुक्रवार की रात टेलीफ़ोन पर सीरिया के मुद्दे और मध्यपूर्व की स्थिति की समीक्षा की। रूस के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी होने वाले बयान के आधाार पर सर्गेई लावरोफ़ ने इस वार्ता में फ़्रांसीसी पक्ष को सीरिया की स्थिति विशेषकर संघर्ष विराम और सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान के लिए बने कार्यक्रम से अवगत कराया।

लावरोफ़ ने इसी प्रकार कहा कि आस्ताना में सीरिया सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार विरोधियों के मध्य होने वाली वार्ता बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रमानुसार क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में 23 जनवरी को सीरिया सरकार और विरोधियों के मध्य वार्ता होगी जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ का एक प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होगा।

इस वार्ता का फ़ैसला बीस दिसंबर को मास्को में ईरान, रूस और तुर्की के विदेशमंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक में किया गया। (AK)