रूस से ट्रंप की निकटता ख़तरनाकः सीआईए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33607-रूस_से_ट्रंप_की_निकटता_ख़तरनाकः_सीआईए
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल माइकल हीडन ने शनिवार को बल दिया कि ट्रंप और रूस की निकटता, भविष्य में अमरीका के लिए बहुत अधिक ख़तरनाक हो सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१७ १३:१३ Asia/Kolkata
  • रूस से ट्रंप की निकटता ख़तरनाकः सीआईए

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल माइकल हीडन ने शनिवार को बल दिया कि ट्रंप और रूस की निकटता, भविष्य में अमरीका के लिए बहुत अधिक ख़तरनाक हो सकती है।

अमरीका की ख़ुफ़िया एजेन्सी सीआईए के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि यदि डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति चुनावों में रूस के हस्तक्षेप के बारे में देश की गुप्तचर संस्थाओं की रिपोर्ट को रद्द करेंगे तो अंधकारमयी भविष्य वाशिंग्टन की प्रतीक्षा में होगा।

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव की वैधता का बचाव करते हुए चुनाव में रूस के किसी ही प्रकार के हस्तक्षेप को रद्द किया है।

ट्रंप ने विभिन्न अवसरों पर ट्वीट करके बल दिया है कि रूस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है और इस बारे में होने वाली समस्त जांच पर प्रश्न चिन्ह लगाया है।

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुप्तचर संस्थाओं के प्रमुखों से मुलाक़ात के बाद कहा था कि उनके देश पर साइबर हमले हुए है। इसके बावजूद उन्होंने न तो इस बयान में रूस की ओर कोई संकेत किया और न ही चुनाव में विजय के लक्ष्य से रूसी हैकरों की ओर संकेत किया।

डोनल्ड ट्रंप ने इसी प्रकार देश के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के बारे में अमरीका की सुरक्षा और ख़ुफ़िया एजेन्सियों की रिपोर्टें सामने आने के बाद एक ट्वीट में कहा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी की निश्चेतना के कारण ईमेल हैक हुए हैं।

रूस ने अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में हर प्रकार के हस्तक्षेप को कड़ाई से रद्द किया है। (AK)