उत्तरी कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट कर देंगेः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33676-उत्तरी_कोरिया_के_बैलेस्टिक_मिसाइल_को_नष्ट_कर_देंगेः_अमरीका
अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा है कि उत्तरी कोरिया की ओर से किसी भी प्रकार के ख़तरे की स्थिति में उसके मिसाइलों को लक्ष्य बनाया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१७ ०५:१० Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट कर देंगेः अमरीका

अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा है कि उत्तरी कोरिया की ओर से किसी भी प्रकार के ख़तरे की स्थिति में उसके मिसाइलों को लक्ष्य बनाया जाएगा।

रोएटर के अनुसार एेश्टन कार्टर ने कहा कि उत्तरी कोरिया की ओर से मिसाइलों का परीक्षण, अमरीका के लिए गंभीर ख़तरा है।  उन्होंने कहा कि ख़तरे की स्थिति में उत्तरी कोरिया के मिसाइलों को लक्ष्य बनाया जाएगा।

अमरीकी रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तरी कोरिया, जिन मिसाइलों का आगामी परीक्षण करने जा रहा है उनको ध्वस्त करने में अमरीका पूरी तरह से सक्षम है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया के नेता ने नववर्ष के अपने संबोधन में कहा था कि निकट भविष्य में बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया जाएगा।  इसके बाद उत्तरी कोरिया की सरकार के प्रवक्ता ने कहा था कि अन्तर महाद्वीपीय मिसाइलों से उस स्थान को लक्ष्य बनाया जाएगा जिसका आदेश देश के नेता देंगे।