कुवैत में एक अमेरिकी सैनिक ने आत्म हत्या कर ली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34051-कुवैत_में_एक_अमेरिकी_सैनिक_ने_आत्म_हत्या_कर_ली
इस समय 15 हज़ार से अधिक अमेरिकी सैनिक कुवैत में तैनात हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १३, २०१७ १०:५४ Asia/Kolkata
  • कुवैत में एक अमेरिकी सैनिक ने आत्म हत्या कर ली

इस समय 15 हज़ार से अधिक अमेरिकी सैनिक कुवैत में तैनात हैं।

कुवैत के गृहमंत्रालय ने घोषणा की है कि एक अमेरिकी सैनिक ने गुरूवार को इस देश में स्थित अमेरिकी छावनी में स्वयं को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत के गृहमंत्रालय ने घोषणा की है कि इस अमेरिकी सैनिक को अस्पताल ले जाया गया परंतु अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मृत्यु हो गयी।

अमेरिकी सेना और कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी सैनिक की आत्म हत्या के बारे में कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की है।

15 हज़ार से अधिक अमेरिकी सैनिक कुवैत में तैनात हैं। अब तक इराक, कुवैत और अफगानिस्तान सहित क्षेत्र में बहुत से अमेरिकी सैनिक आत्म हत्या कर चुके हैं।

बुरी मानसिक स्थिति और निराशा अमेरिकी सैनिकों की आत्म हत्या का मुख्य कारण बताया गया है। MM