रूस पर लगे प्रतिबंध हटा सकते हैं-ट्रंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34171-रूस_पर_लगे_प्रतिबंध_हटा_सकते_हैं_ट्रंप
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस पर लगे प्रतिबंधों को वे हटा सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१७ १४:२२ Asia/Kolkata
  • रूस पर लगे प्रतिबंध हटा सकते हैं-ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस पर लगे प्रतिबंधों को वे हटा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन यदि रूस हिंसक अतिवाद से निपटने जैसे अहम लक्ष्यों को हासिल करने में अमेरिका की मदद करता है तो वह दंडात्मक कदमों को हटा सकता हैं।  ट्रंप ने कहा कि 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात करने को तैयार हैं।

ट्रंप ने ‘द वाल स्ट्रीट जरनल’ में शुक्रवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि वह अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए मास्को के कथित साइबर हमलों को लेकर पिछले महीने रूस पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को ‘‘कम से कम कुछ समय के लिए बरक़रार रखेंगे।

इसी के साथ अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि चीन अपनी मुद्रा एवं व्यापार नीतियों में सुधार नहीं करता है तो वे “वन चाइन”  नीति के साथ खड़े नहीं होंगे।  ताइवान को राजनयिक रूप से मान्यता न देने की अमेरिका की पुरानी नीति पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘‘वन चाइना” नीति सहित हर चीज पर वार्ता की जा रही है।

ज्ञात रहे कि ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया था।  ट्रंप द्वारा फोन पर वेन की बधाई स्वीकार करने के बाद से चीन अधिक नाराज़ हो गया है।