जब ट्रंप ने पवित्र क़ुरआन सुना !!! + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34909-जब_ट्रंप_ने_पवित्र_क़ुरआन_सुना_!!!_वीडियो
अमरीका के नये राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने अपनी पत्नियों के साथ वाशिंग्टन के एक चर्च में प्रार्थना कार्यक्रम में भाग लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१७ ११:४४ Asia/Kolkata

अमरीका के नये राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने अपनी पत्नियों के साथ वाशिंग्टन के एक चर्च में प्रार्थना कार्यक्रम में भाग लिया।

तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के नये राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद, पत्नी और उपराष्ट्रपति तथा उनकी पत्नी के साथ वाशिंग्टन के एक चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया।

शनिवार को आयोजित होने वाला कार्यक्रम, जार्ज वाशिंग्टन के काल से आरंभ हुआ है जो अब तक जारी है। यह कार्यक्रम नये राष्ट्रपति के कार्यकाल के पहले दिन आयोजित होता है जिसमें कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट ईसाइयों, मुसलमानों और बौद्ध धर्म सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित होते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में, मार्टिन लूथर किंग के पौत्र डाक्टर अलवेडा किंग भी उपस्थित थे। अमरीकी राष्ट्रपति का शपथ कार्यक्रम आयोजित करने वाली समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य, देश की जनता के समस्त प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति की वचनबद्धता है। (AK)