ट्रंप का दूसरा हमला, अफ़ग़ानिस्तान में ड्रोन हमले में 5 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35715-ट्रंप_का_दूसरा_हमला_अफ़ग़ानिस्तान_में_ड्रोन_हमले_में_5_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ड्रोन के हमले में अफ़ग़ान तालेबान कमान्डर सहित पांच लोग मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ १७:०५ Asia/Kolkata
  • ट्रंप का दूसरा हमला, अफ़ग़ानिस्तान में  ड्रोन हमले में 5 हताहत

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ड्रोन के हमले में अफ़ग़ान तालेबान कमान्डर सहित पांच लोग मारे गये हैं।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, अफ़ग़ान प्रांत ख़ोस्त के शेर अली क्षेत्र में अमरीकी ड्रोन ने एक गाड़ी पर दो मीज़ाइल फ़ायर किए। हमले में अफ़ग़ान तालेबान मुल्ला अख़्तर रसूल सहित पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है। दूसरी ओर अफ़ग़ान तालेबान ने हमले पर कोई प्रतक्रिया व्यक्त नहीं की है।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार ड्रोन हमला पाकिस्तान-अफ़ग़ान सीमा के निकट कुरम एजेन्सी से पांच किलोमीटर की दूरी पर अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के भीतर हुआ। ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद क्षेत्र में अमरीका की ओर से यह पहला ड्रोन हमलना किया गया है किन्तु सरकारी स्तर पर इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गयी है। इससे पहले अमरीकी सेना ने यमन के बैज़ा प्रांत में कार्यवाही की थी।

इससे पहले भी पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सत्ता काल में 2016 के आरंभ में 9 जनवरी को अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत नंगरहार और पाकिस्तान के क़बाईली क्षेत्र उत्तरी वज़ीरिस्तान में अमरीका ने ड्रोन हमला किया था जिसमें 25 लोग मारे गये थे। (AK)