पश्चिम द्वारा इस्राईल का समर्थन निंदनीयः निकारागुआ
निकारागुआ के विदेशमंत्री ने कहा है कि पश्चिम की ओर से इस्राईल का समर्थन अति निंदनीय कृत्य है।
डेनिस मोनकेडा ने कहा कि इस्राईल द्वारा फ़िलिस्तीनियों की भूमि का अतिग्रहण, किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के समर्थन के कारण ही इस्राईल आजतक दंड से सुरक्षित रहा है।
निकारागुआ के विदेशमंत्री डेनिस मोनकेडा ने कहा कि सुरक्षा परिषद में इस्राईल के हित में वीटो के कारण पचास लाख से अधिक फ़िलिस्तीनी आजतक अपनी वैध मांगों को पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अब फ़िलिस्तीनियों की भूमि के अतिग्रहण का समय समाप्त होने जा रहा है।
निकारागुवा के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार इस्राईल द्वारा ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन की तत्काल समाप्ति पर बल देते हुए मांग की है कि इस्राईली जेलों से फ़िलिस्तीनियों को स्वतंत्र किया जाना चाहिए।