अफ़ग़ान सरकार तालेबान से सीधी बातचीत के लिए तय्यार हुयी
Feb ०६, २०१७ १२:४७ Asia/Kolkata
अफ़ग़ान सरकार ने देश में शांति व सुरक्षा क़ायम करने के लिए तालेबान से सीधी बातचीत के लिए वार्ता का प्रस्ताव तय्यार कर लिया है।
स्पूटनिक न्यूज़ के अनुसार, अफ़ग़ान शांति उच्च परिषद के प्रवक्ता मोहम्मद इस्माईल क़ासिम यार ने कहा कि इस परिषद ने शांति क़ायम करने के लिए नई स्ट्रैटिजी तय्यार की है, जिसके आधार पर दूसरे देश भी तालेबान के साथ शांति वार्ता प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
अफ़ग़ानिस्तान शांति वार्ता उच्च परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि अफ़गान सरकार देश में शांति व सुरक्षा क़ायम करने के लिए तालेबान के साथ सीधी बातचीत करना चाहती है। (MAQ/N)
टैग्स