काबुल में विस्फोट कई हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36027-काबुल_में_विस्फोट_कई_हताहत_और_घायल
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०७, २०१७ १८:२८ Asia/Kolkata
  • काबुल में विस्फोट कई हताहत और घायल

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक ज़ोरदार धमाका हुआ जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार काबुल में सुप्रीम कोर्ट के बाहर यह बम विस्फोट हुआ।  समाचार लिखे जाने तक इस विस्फोट में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।  अफ़ग़ानिस्तान का सुप्रीम कोर्ट काबुल में अमरीकी दूतावास के निकट स्थित है।  स्थानिय मीडिया के अनुसार यह आत्मघाती हमला था जो सुप्रीम कोर्ट के बाहर पार्किंग में हुआ है।

इस धमाके के बारे में अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। धमाके बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।