एकल चीन नीति का समर्थन करते हैं-ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36215-एकल_चीन_नीति_का_समर्थन_करते_हैं_ट्रम्प
अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे वन चाइना पालीसी का समर्थन करते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१७ १५:३५ Asia/Kolkata
  • एकल चीन नीति का समर्थन करते हैं-ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे वन चाइना पालीसी का समर्थन करते हैं।

रोएटर के अनुसार ट्रम्प का कहना है कि एकल चाइना नीति का सम्मान करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष से बातचीत में वन चाइना पॉलिसी का सम्मान करने की बात मान ली है।

वाइट हाउस ने बयान जारी करके ट्रंप और चिनफिंग के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी है। बताया कि राष्ट्रपति चिनफिंग के अनुरोध पर ट्रंप ने वन चाइना पॉलिसी का सम्मान करने का भरोसा दिया है।

वाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि दोनों राष्ट्रपतियों ने आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।  ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से गुरुवार को फोन पर लंबी बातचीत हुई थी।

दूसरी ओर चीन के विदेश विभाग ने भी अलग से बयान जारी करके बताया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वन चाइना पॉलिसी का सम्मान करने का भरोसा दिया है। बातचीत के बाद राष्ट्रपति चिनफिंग ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच संबंध सहयोग की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आपसी सहयोग से ही दोनों देशों का विकास होगा और वे आगे बढ़ेंगे।  चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू-कांग ने कहा है कि चीन और अमरीका के संबंधों में वन चाइना पॉलिसी मुख्य आधार है।  उन्होंने कहा कि उसी पर चलकर दोनों देशों के संबंध मज़बूत हो सकते हैं।

इसी बीच ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन के प्रवक्ता ने भी बयान दिया है कि यह उनके देश के हित में है कि अमेरिका और चीन के साथ उसका अच्छा रिश्ता बने।