नैटो को रूस की चेतावनी
Feb ११, २०१७ ११:५५ Asia/Kolkata
रूस ने नैटो को कड़ी चेतावनी दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों के निकट नैटो की गतिविधियां, अस्थिरता का कारण हैं। सरगेई लावरोफ ने कहा कि नैटो की हालिया गतिविधियां, रूस और नैटो के बीच अविश्वास का कारण बन रही हैं।
रूसी विदेशमंत्री के अनुसार नैटो ने पोलैण्ड और बाल्टिक क्षेत्र में अपने सैनिक तैनात किये हैं जिससे तनाव में वृद्धि हो रही है।
उल्लेखनीय है कि रूस की सीमा के निकट नैटो के सैन्य अभ्यास पर मास्को बारंबार अपनी चिंता व्यक्त करता आया है। अन्तिम बार नैटो ने 10 फरवरी 2017 को काला सागर में अमरीका, कनाडा, रोमानिया, बुल्गारिया, यूनान, तुर्की, स्पेन और यूक्रेन के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास किया था।
टैग्स