लंदन इराक में पुनर्निर्माण का समर्थन जारी रखेगाः माइकल फैलॉन
ब्रिटेन ने अमेरिका की भांति आतंकवादी गुट दाइश को बनाने, उसके वित्तीय समर्थन और हथियारों से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
ब्रिटेन के रक्षामंत्री माइकल फैलॉन ने आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के बारे में इराकी और कुर्दीस्तान क्षेत्र के अधिकारियों से भेंटवार्ता की है।
माइकल फैलॉन ने बगदाद में इराकी राष्ट्रपति फोआद मासूम ने भेंट में वचन दिया है कि लंदन इराक में आतंकवादियों से स्वतंत्र हुए क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और बेघर होने वालों की वापसी के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा।
इस भेंट में इसी प्रकार द्वपक्षीय संबंधों और राजनीतिक व सुरक्षा सहकारिता के मार्गों की समीक्षा की गयी। ब्रिटेन के प्रतिरक्षामंत्री बगदाद में इराकी अधिकारियों से भेंटवार्ता के बाद अरबिल गये जहां उन्होंने कुर्दीस्तान क्षेत्र के अधिकारियों से दाइश से मुकाबले के बारे में विचार- विमर्श किया।
ब्रिटेन के रक्षामंत्री ने ऐसी स्थिति में इराक की यात्रा की है जब इस देश की सरकार और स्वयं सेवी बल दाइश आतंकवादियों के अंतिम गढ़ मोसिल को आज़ाद कराने के प्रयास में है।
यह ऐसी स्थिति में है जब ब्रिटेन ने अमेरिका की भांति आतंकवादी गुट दाइश को बनाने, उसके वित्तीय समर्थन और हथियारों से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब भी वह स्वयं सेवी बलों द्वारा दाइश के कब्ज़े वाले क्षेत्रों को आज़ाद कराये जाने का विरोध कर रहा है।
ब्रिटेन के रक्षामंत्री की इराक यात्रा की समीक्षा उन कार्यवाहियों को दिशा देने के परिप्रेक्ष्य में की जा सकती है जिन्हें आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध इराकी सरकार और स्वयं सेवी बल अंजाम दे रहे हैं।
बहरहाल इराकी सरकार भी फूट डालने और बूढ़े साम्राज्य ब्रिटेन की विध्वंसकारी नीति से अवगत है और वह आतंकवाद को खत्म कर देने में सहायता देने पर आधारित लंदन के वादे के धोखे में नहीं आयेगा।
इराकियों को मिलने वाली सफलता का अनुभव इस बात का सूचक है कि आतंकवादियों के कब्ज़े वाले क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने में इराकी सेना और स्वयं सेवी बलों को विदेशियों के हस्तक्षेप के बिना सफलाएं मिली हैं और इराकी अब तक आतंकवादियों से मुकाबले में सफल रहे हैं और उन्हें ब्रिटेन की सहायता की अपेक्षा नहीं है और वे ब्रिटेन से चाहते हैं कि वह विघ्न उत्पन्न न करे। MM