रूस सीरिया में आतंकियों के ख़िलाफ़ हवाई कार्यवाही बढ़ाएगा, नेज़ाविसिमया ग़ज़ेटा
Feb १३, २०१७ १३:२७ Asia/Kolkata
-
सुखोई-25 सीरिया की हमीमीम हवाई छावनी से उड़ान भरने की स्थिति में (फ़ाइल फ़ोटो)
रूस सीरिया में आतंकियों के ख़िलाफ़ हवाई कार्यवाही तेज़ करेगा।
रूसी अख़बार नेज़ाविसिमया ग़ज़ेटा ने सोमवार के संस्करण में लिखा कि सीरिया शांति वार्ता की पृष्ठिभूमि तय्यार हो रही है, आतंकियों के दमन के लिए सैन्य कार्यवाही रूस के लिए बहुत अहमियत रखती है, इसलिए मॉस्को ने सीरिया में आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही तेज़ करने के लिए युद्धक विमानों की संख्या बढ़ायी है।
इस अख़बार ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अभी रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस ख़बर के बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है, कहा कि विमानों की संख्या बढ़ना पूरी तरह स्वाभाविक है क्योंकि रूस के सीरिया में अपने सैनिकों की संख्या कम करने के एलान के बाद इस देश की स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुयी है। (MAQ/N)
टैग्स