उत्तर कोरिया के मीज़ाईल टेस्ट पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36405-उत्तर_कोरिया_के_मीज़ाईल_टेस्ट_पर_सुरक्षा_परिषद_की_आपात_बैठक
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु वारहेड्स ले जाने में सक्षम बलिस्टिक मीज़ाईल के टेस्ट पर चर्चा के लिए आपात बैठक का एलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १३, २०१७ १४:३२ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया के मीज़ाईल टेस्ट पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु वारहेड्स ले जाने में सक्षम बलिस्टिक मीज़ाईल के टेस्ट पर चर्चा के लिए आपात बैठक का एलान किया है।

रविवार को अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया ने आपात बैठक का निवेदन किया था।

उत्तर कोरिया ने रविवार को पश्चिमी शहर क्यूसान्ग के निकट मीज़ाईल फ़ायर किया था। यह मीज़ाईल दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लगभग 500 किलोमीटर ऊंचाई तक उड़ान भरने के बाद जापान के समुद्र में गिरा था।

27 जनवरी 2017 को न्यूयॉर्क में यूएन के मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और उनके पीछे अमरीकी दूत निकी हैली

 

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी केसीएनए ने बाद में सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि प्यूंगयाग ने सतह से सतह पर मार करने वाले मध्यम दूरी के बलिस्टिक मीज़ाईल का टेस्ट किया है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने “शक्तिशाली परमाणु हमला करने वाले माध्यम से संपन्नता पर भारी संतोष जताया कि इस माध्यम से देश की शक्ति बहुत बढ़ जाएगी।” (MAQ/N)